हिमाचल प्रदेश हादसा : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आनी के ब्रौ पुलिस थाना के तहत Gram Panchayat Khusba के किंचा गांव में घास काटने गए एक दंपती की पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही घटना का पता चला स्थानीय लोग भी आगे और पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।
मिली जानकारी से पता चला कि एक दिन पहले मृतक दंपती की बेटी का जन्मदिन था और रात को अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर धूमधाम से मनाया था। बेटी के जन्मदिन के दूसरे शुक्रवार को यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया।
मृतक दंपती की पहचान कींचा निवासी भगवान दास(26 ) पुत्र दया राम और कपिला(24) के रूप में हुई है। दंपती अपने पीछे एक तीन वर्ष की मासूम बच्ची को छोड़ गए हैं।
DSP आनी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि दंपती की मौत पहाड़ी पर घास काटते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।