हिमाचल प्रदेश के जिला उन्ना के पुलिस थाना अम्ब के तहत ग्राम पंचायत भैरा क्षेत्र से निकल रही स्वां नदी में अग्निवीर जवान की डूबने से मौत हो गई। मौत का शिकार हुए युवक की पहचान भरत कुमार (25) पुत्र किशन चंद निवासी पंजावर के रूप में हुई है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली  जानकारी के अनुसार पंजावर निवासी भरत कुमार अपने भांजे शिव कुमार के साथ शनिवार दोपहर नदी में नहाने आया हुआ था कि इस दौरान वह नदी में नहाते-नहाते डूब गया।सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अम्ब से पहुंचे जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू किया।

कड़ी मेहनत के बाद जवानों द्वारा नदी से उसका शव बाहर निकाला गया। ग्राम पंचायत भैरा की प्रधान अंजना ढिल्लो ने बताया कि ग्राम पंचायत भैरा के वार्ड नम्बर-7 में पड़ती स्वां नदी इस जोन में 50 फुट लम्बी और गहरी है। बताया जा रहा है कि सेना में सेवारत अग्निवीर भरत कुमार इन दिनों घर पर छुट्टी आया हुआ था।

थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *