हिमाचल प्रदेश हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के लाहलडी गांव के रहने वाले अग्निवीर निखिल डडवाल द्वारा सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने  आया है।  मिली जानकारी से पता चला है कि  निखिल ने जिस समय यह खौफनाक कदम उठाया उस वक्त वह जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र के टांडा में ड्यूटी पर तैनात था। जैसे ही परिवार को निखिल की मौत की खबर सुनकर परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार , निखिल 18 महीने पहले ही अग्निवीर भर्ती हुआ था। 

अखनूर क्षेत्र के टांडा में सेना इकाई के अंदर अग्निवीर निखिल डडवाल ने ड्यूटी के दौरान लगभग 6:30 बजे अपने सर्विस हथियार से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जैसे ही यूनिट के अन्य लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे उस ओर दौड़े। वहां उन्होंने निखिल को घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया। जिसके बाद अन्य जवान उसे सैन्य अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *